Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिग बॉस विनर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बिग बॉस विनर यूट्यूबर एल्विश के सेक्टर-57 स्थित घर पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई।

17 Aug 2025

बिग बॉस विनर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां

गुरुग्राम। यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर रविवार सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहंची और जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बिग बॉस विनर यूट्यूबर एल्विश के सेक्टर-57 स्थित घर पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई। सुबह-सुबह अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि किसी को कोई जानमाल की हानि नहीं हुई है। एल्विश यादव भी उस वक्त घर पर मौजूद नहीं थे।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-56 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी है।

एल्विश के घर पर सुबह तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। फायरिंग घर के ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर हुई है।

बता दें कि एल्विश यादव हरियाणवी गायक राहुल फाजिलपुरिया के नजदीकी हैं। पिछले दिनों राहुल फाजिलपुरिया पर भी फायरिंग हुई थी। इस केस को फाजिलपुरिया केस से भी जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिग बॉस विनर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग, बाइक सवा
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बिग बॉस विनर यूट्यूबर एल्विश के सेक्टर-57 स्थित घर पर बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने 10 से 12 राउंड गोलियां चलाई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News